बरेली में वाणित्य कर विभाग ने मेंथा कारोबार लगी तीन फर्जी फर्मो को पकड़ीं
बरेली, 10 नवंबर(वार्ता) वाणिज्य कर विभाग ने फर्जी फर्म बनाकर कागजों पर मेंथा का करोड़ों रुपये के कारोबार को पकड़ा है।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि प्रवर्तन दल ने बरेली और शाहजहांपुर में 18 फर्में चिह्नित कर संयुक्त कार्रवाई कर बड़ा गोरखधंधा पकड़ा है। इसमें शाहजहांपुर की एक तथा बरेली की दो दो फर्में शामिल हैं। अन्य फर्मों की अभी जांच पड़ताल जारी है।
एडिशनल कमिश्नर प्रवर्तन आरके पांडे ने दोनों जिलों में लॉकडाउन अवधि में वाणिज्य प्रवर्तन दल से लगातार विभिन्न कारोबार क्षेत्र में निगरानी कराई थी। इसके तहत 18 फर्मों के कारोबार की संयुक्त चेकिग हुई।
प्रवर्तन दल ने बरेली की देवचरा मंडी दो और शाहजहांपुर जिला जलालाबाद में हिन्दुस्तान ट्रेडर्स नामक एक और दयोचरा में एमएस एंटरप्राइजेज और श्री श्याम ट्रेडर्स दो फर्मे फर्जी फर्में पकड़ी गई है। तीनों फर्मे मेंथा का कारोबार करती हैं।
एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि दोनों जिलों में पकड़ी तीनों फर्म के खरीद और बिकी संबधी अभिलेखों की जांच हो रही है। विभाग ने तमाम अभिलेख जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि बोगस फर्में करोड़ों रुपये का कारोबार कर रही थीं।
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें