यूपी बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर
पवन गुप्ता
प्रयागराज,
हाई स्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए केंद्र निर्धारण की नीति जारी,
इस बार के निर्धारण की प्रक्रिया में किया गया है बड़ा बदलाव,
बोर्ड परीक्षा में पहले बालिका विद्यालयों को बनाया जाएगा सेंटर,
बालिका विद्यालयों को राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों पर दी गई है वरीयता,
इसके बाद जरूरत के मुताबिक बनाए जाएंगे सेंटर,
पिछले साल राजकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन कॉलेज के आधार पर सेंटर का किया गया था निर्धारण,
इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुविधा संबंधी जांच डीआईओएस नहीं बल्कि डीएम की ओर से बनाई गई टीम करेगी,
एक पाली में 150 से कम संख्या वाले विद्यार्थियों को नहीं बनाया जाएगा परीक्षा केंद्र,
परीक्षा केंद्र बनाने की पूरी जिम्मेदारी डीएम के हवाले,
डीएम की ओर से तय केंद्रों की सूची डीआईओएस यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर करेंगे अपलोड,
यूपी बोर्ड परीक्षा में कोविड गाइडलाइन का किया जाएगा पालन,
परीक्षा में कम से कम 150 और अधिकतम 800 छात्रों का बनाया जाएगा सेंटर,
कोविड के चलते प्रत्येक विद्यार्थी के लिए 36 वर्ग फीट का क्षेत्रफल किया गया है तय,
5 दिसंबर तक सभी प्रधानाचार्य विद्यालय की आधारभूत सूचनाएं यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर करेंगे अपलोड,
20 दिसंबर तक सूचनाओं का भौतिक सत्यापन जिला समिति करेगी,
26 दिसंबर तक जिला समिति भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर होगी अपलोड,
11 जनवरी तक सूचना और रिपोर्ट के आधार पर केंद्रों का ऑनलाइन चयन कर जिला समिति के निरीक्षण रिपोर्ट की जाएगी अपलोड,
16 जनवरी तक एक्जाम सेंटर को लेकर आपत्तियां व शिकायतें ली जाएंगी,
25 जनवरी तक डीआईओएस को आपत्तियों का परीक्षण व निस्तारण की सूचना वेबसाइट पर करनी होगी अपलोड,
31 जनवरी तक आपत्तियों को परीक्षण की रिपोर्ट की जांच डीएम व उनकी कमेटी करेगी,
4 फरवरी तक छात्र व प्रधानाचार्य प्रबंधक के प्रत्यावेदन व आपत्तियों के निराकरण के बाद कोई आपत्ति होगी तो ली जाएगी,
9 फरवरी तक जिला समिति के अनुमोदन पर केंद्र निर्धारण समिति ईमेल आईडी पर निर्धारित तिथि तक आपत्तियों का परीक्षण कर अंतिम सूची वेबसाइट पर करेगी जारी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें