कोरोना संक्रमण को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी खबर,

पवन गुप्ता 

प्रयागराज

कोरोना संक्रमण को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी खबर,

हाईकोर्ट ने भीड़ भाड़ वाले एरिया में ड्रोन कैमरे से 24 घंटे मास्क पहनने की निगरानी का दिया निर्देश,

कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित छह जिलों में मास्क पहनने के नियम को अनिवार्य रूप से लागू करने का निर्देश,

कोर्ट ने कहा इन जिलों में सप्ताह के सातों दिन चौबीसों घंटे भीड़भाड़ वाले एरिया की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाये,

खाने-पीने के सामान खुले में न बेचने का आदेश अगले छह सप्ताह तक और लागू रखने का आदेश,

अदालत ने कम से कम अगले तीस दिनों तक मास्क पहनने की  सघन निगरानी करने का दिया निर्देश,

कोरोना संक्रमण से निपटने की सरकार की तैयारियों की हाईकोर्ट कर रही है निगरानी,

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रयागराज,लखनऊ, गाजियाबाद,  मेरठ, कानपुर और गौतमबुद्ध नगर में अभियान चलाने के निर्देश,

एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी हाईकोर्ट में हुए हाजिर,

कोर्ट को बताया कि सतत निगरानी के लिए चार-चार कांस्टेबलों की बनाई गई है टीम,

एसएसपी ने जिले के अन्य अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम चार घंटे की निगरानी कि दिया है आदेश,

रिपोर्ट प्रतिदिन संबंधित थाना प्रभारी को सौपने का दिया है निर्देश,

कोर्ट ने सभी एडवोकेट कमिश्नर से कहा है कि कांस्टेबलों की जो सूची एसएसपी द्वारा दी गई उस पर लिखे मोबाइल नंबरों के जरिए वह उनकी निगरानी करें,

कोर्ट ने अगली सुनवाई पर सर्विलांस की रिपोर्ट पेश करने का अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल को दिया निर्देश,

कोर्ट ने अगली सुनवाई तीन दिसंबर को मांगी है रिपोर्ट,

कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर अदालत ने आईसीएमआर की डा. निवेदिता गुप्ता से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की,

उन्होंने अदालत को टीकाकरण कार्यक्रम की प्र‌गति की दी जानकारी,

कहा कोरोना वैक्सीन निकट भविष्य में उपलब्ध हो जाएगी,

जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अजीत कुमार की खंडपीठ कर रही है सुनवाई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास