श्रमिक हड़ताल का समर्थन करेंगे ग्रामीण बैंक कर्मी

 नयी दिल्ली 23 नवंबर (वार्ता) मजदूर संगठनों की घोषित 25 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल में ग्रामीण बैंक के कर्मचारियाें ने भी शामिल होने का ऐलान किया है।देश भर के ग्रामीण बैंकाें में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वालेकेन्द्रीय संगठनाें के साझा मंच यूनाइटेड फोरम आफ आरआरबी यूनियन्स ने आज एक ऑनलाइन बैठक के बाद यह घाेषणा की। मंच के संयोजक ने इस हड़ताल की प्रमुख मांगाें में अपनी मांगों काे समाहित करते हुए ‘सचिव बैंकिग डिवीजन नई दिल्ली’ काे हड़ताल का नोटिस भेजा है।ग्रामीण बैंक संगठनाें के साझा मंच ने देश भर के ग्रामीण बैंकों में कार्यरत सभी अधिकारियों औरकर्मचारियों के संगठनाें से इस हड़ताल काे सफल बनाने के लिए पत्र जारी किया है। इसमें कहागया है कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों काे हड़ताल पर जाने के लिए प्रेरित किया जाए और जिले स्तर पर अन्य श्रम संगठनाें के साथ आयोजित हाेने वाले विरोध प्रर्दशनाें में भी पूरी भागीदारी की जाए।देश भर में कार्यरत कराेडों श्रमिकाें और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वालेप्रमुख 10 श्रम संघाें के साझा मंच की केन्द्र सरकार की कथित जन विरोधी, किसान विरोधीऔर राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ बुलाई गयी देशव्यापी हड़ताल में बैंकिग उद्योग भी शामिल हाेगा।ग्रामीण बैंकाें के भी शामिल हाेने से इस हड़ताल का प्रभाव ग्रामीण इलाकाें में साफ दिखेगा।माैजूदा समय में सभी राज्यों में एक या अधिक ग्रामीण बैंक है जिनकी कुल संख्या 43 है। लगभग 21 हजार शाखाओं एक लाख अधिकारी और सभी प्रकार के कर्मचारी काम कर रहे है। इनमें दैनिक और अंशकालिक कर्मचारियों की भी बडी संख्या है।

सत्या
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास