राज्यसभा के लिये जब प्रत्याशी बनाया गया तो सीमा उसवक्त प्रचार में थीं
जौनपुर 23 नवम्बर (वार्ता) राज्यसभा की नव निर्वाचित सदस्य भारतीय जनता पार्टी की सीमा द्विवेदी ने आज कहा कि कि जिस पद को पाने के लिये लोग करोड़ो खर्च करके टिकट खरीदते हैं उस सभा के सांसद के प्रत्याशी के लिये जब मुझे सूचना मिली तो मैं मल्हनी में उपचुनाव के प्रचार में जुटी हुई थी।ऐसी है हमारी भारतीय जनता पार्टी,जो अपने जमीनी कार्यकर्ताओ के कार्यो के आंकलन के अनुसार उन्हें सम्मान देती है।सीमा द्विवेदी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार संघ भवन में जौनपुर पत्रकार संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कहीं। उन्होंने कहा कि अभी तक गड़वारा से चुनाव जीत कर केवल अपने क्षेत्र तक ही सेवा करने का अवसर मिला था अब यह पद मिलने से पूरे जिले की सेवा करने का जो सौभाग्य मिला है उसे पूरे मनोयोग से पूरा करूँगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि सांसद सीमा जी के अंदर कार्य करवाने की जो क्षमता है वह सभी मे नही होती है। मैं सीमा द्विवेदी को राज्यसभा सांसद भेजने के लिये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नेडा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पूरी भाजपा को साधुवाद देना चाहता हूँ जो उन्होंने अपनी इस जमीनी नेता को राज्यसभा के लिये चुना।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें