छठ पूजा के दौरान घाटों पर एनडीआरएफ मुस्तैद
पवन गुप्ता
भगवान सूर्य की आराधना और छठी मैया की पूजा ढलते सूर्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर नदियों के घाटों पर संपन्न होता है ऐसे में घाटों पर स्थिति अतिसंवेदनशील हो जाती है जिसके लिए प्रशासन के साथ मिलकर एनडीआरएफ अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। क्षेत्रीय प्रत्युत्तर केंद्र गोरखपुर स्थित 11 एनडीआरएफ की टीम सदैव से ही विभिन्न प्रकार की आपदाओं, धार्मिक स्थानों और मेलों में लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात रहती है। कार्तिक महीने में मनाया जाने वाला छठ पूजा का पर्व गोरखपुर में भी उत्साह पूर्ण तरीके से मनाया जाता है। इस पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की टीम गोरखपुर में राप्ती नदी के तट पर विभिन्न घाटों जैसे डोमिनगढ़, राजघाट, बाघागाढ़ा व अन्य सभी मुख्य घाटों पर तैनात है। इस दौरान निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम मोटर बोट संचार व्यवस्था जैसे क्यूडीए, हाई फ्रीक्वेंसी सेट, वेरी हाई फ्रिकवेंसी सेट, प्रशिक्षित गोताखोर ,पैरामेडिक्स, टेक्नीशियन व अत्याधुनिक संसाधनों के साथ घाटों पर मुस्तैद है। एनडीआरएफ के बचाव कर्मी घाटों पर मोटर बोट से नदी में लगातार गश्त कर श्रद्धालुओं पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार हैं। इस दौरान एनडीआरएफ के बचाव कर्मी समय-समय पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुरक्षा निर्देश भी दे रहे हैं। इस अवसर पर श्री पीएल शर्मा उप कमांडेंट 11 एनडीआरएफ ने बताया कि छठ पूजा के दौरान पिछले वर्ष की भांति एनडीआरएफ की टीम गोरखपुर के घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात की गई है और मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अपना ध्यान रखते हुए इस पर को सावधानी पूर्वक मनाएं, उनके इस पर्व को सफल बनाने के लिए एनडीआरएफ उनकी सुरक्षा में उपस्थित है। इस दौरान उपनिरीक्षक चंदन कुमार सिंह, सहायक उपनिरीक्षक संजय गुप्ता,अशोक सिंह, बृजेश सिंह, रामप्रसाद सहित 25 सदस्यीय टीम व अन्य सभी बचावकरता मुस्तैद हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें