रायफल लोड नहीं करने वाले पुलिसकर्मी डिफाल्टर
जौनपुर 25 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बदलापुर थानेे में अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान सिपाही और दरोगा शस्त्र चलाना तो दूर रहा उसे लोड तक नहीं कर पाए।अपर पुलिस अधीक्षक :ग्रामीण: त्रिभुवन सिंह ने उन्हें डिफाल्टर घोषित किया ।वैसे तो उत्तर प्रदेश में तमाम पुलिस एनकाउंटर होते रहते हैं, उसमें भी पुलिसकर्मियों का निशाना इतना सटीक बैठता है कि गोली सीधे अपराधियों के पैर में जा लगती है, लेकिन जब ये ही जांबाज पुलिसकर्मी एक असलहा को समय से खोलने में नाकाम हो जाएं तो जाहिर है काबिलियत पर सवाल उठते हैं ।ऐसा ही हुआ बदलापुर थाने में । यहां अपर पुलिस अधीक्षक के सामने कई पुलिस वाले के असलहा चलाना तो दूर की बात उसे लोड करने में पसीने छूट गये। एएसपी ने ऐसे पुलिस कर्मियों को डिफाल्टर लिस्ट में डालने का फरमान जारी कर दिया।
सं विनोदवार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें