बेसिक शिक्षा परिषद में बचे पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र -सतीश द्विवेदी

 बस्ती 18 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार सहायक अध्यापकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। बाकी बचे पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

उन्होंने यहां ‘‘यूनीवार्ता‘‘ से कहा कि प्रदेश मे बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार कटिबद्व है । योगी सरकार 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करतीं है । बाकी बचे पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी।
उन्होने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रारूप पर सर्वोच्च न्यायालय ने मुहर लगा कर पूरे देश में ये संदेश दिया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर गांव, गरीब किसान का अधिकार है जिसे लेकर प्रदेश सरकार सरकार निरन्तर काम कर रही थी।
उन्होने कहा कि शिक्षक भर्ती के साथ-साथ प्रदेश भर के स्कूलो को हाईटेक बनाया जायेगा,शिक्षको की भर्ती करके बच्चो को अच्छी शिक्षा ग्रहण कराई जायेगी ।
श्री द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गो के लिए निरन्तर कार्य कर रही है । सरकार प्रदेश के विकास और उत्थान के लिए निरन्तर प्रयासरत है।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास