पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर रही है ऐसी घटनाएं
पवन गुप्ता
गोरखपुर । कलयुगी पत्नी ने अवैध संबंध में बाधक बन रहे पति को फूफा के साथ मिलकर कराई हत्या। गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ पुल के पास मिली लाश की हत्या में शामिल अभियुक्त रामआशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि पत्नी ने अपने फूफा के साथ मिलकर संबंध में बाधा पैदा कर रहे पति की हत्या कराई थी। मृतक ओंमकार की पत्नी नीलम के शामिल होने के बाद एक बार फिर लोगों के जेहन में शाहपुर क्षेत्र के नेत्र परीक्षण ओम प्रकाश यादव की पत्नी अर्चना की याद को ताजा कर दिया। अर्चना की तरह ही नीलम की घिनौनी करतूत ने पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया।
शाहपुर क्षेत्र के नेत्र परीक्षक ओम प्रकाश यादव की पत्नी अर्चना ने शिकोहाबाद के अपने प्रेमी अजय यादव के साथ मिलकर पति ओमप्रकाश और 4 साल के बेटे नितिन की हत्या कर दी थी इस मामले में अर्चना का नाम सामने आने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। इसी तरह नीलम का भी नाम प्रकाश में आने के बाद परिवार के लोग हतप्रभ रह गये। प्रदेश में हो रही ऐसी घटनाएं पति पत्नी के रिश्ते को कलंकित कर रही हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें