एसपी ट्रैफिक ने बिना मास्क के वाहन चालकों पर की कार्यवाही

पवन गुप्ता 

गोरखपुर:- देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए कई राज्यों में लॉक डाउन लगाने की भी तैयारी चल रही है ऐसे में गोरखपुर जिले के पुलिस अधीक्षक यातायात आशुतोष शुक्ला ने बीमारी की रोकथाम एवं जागरूकता के लिए यातायात कार्यालय पर अपने पूरे दलबल के साथ बिना मास्क के गाड़ी चला रहे लोगों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात आशुतोष शुक्ला ने लोगो से कहा कि जीवन है अनमोल इसे सुरक्षित रखना है। जब तक दवाई  नहीं तबतक कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगा कर चले। सामाजिक दूरी का ध्यान रखें।मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात आशुतोष शुक्ला ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए यह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोगों में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है कि गाड़ी चलाते समय मास्क जरूर पहने । सोशल डिस्टेंस का पालन करें। चेकिंग के दौरान यह देखने को मिला  अभी भी बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के ही वाहन चला रहे हैं। लोगों में इस बीमारी को लेकर जागरूकता की कमी है। इन्हें जागरूक करने के साथ ही चालान की भी कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग के दौरान टी आई इख़्तेयार अहमद अंसारी, सुनील कुमार सिन्हाल समेत अन्य यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास