एसएमएस के माध्यम से मिलेगा रोजगार

 कानपुर देहात 26 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार प्राप्त करने के माध्यम को अधिक सुगम बनाने के लिए एसएमएस के माध्यम से रोजगार प्रदान करने की व्यवस्था की है।मुख्य विकास अधिकारी ने राज्य स्तर पर मनरेगा प्रकोष्ठ के दो अधिकारियों प्रवीण सिंह और राजेश कुमार को नामित किया है ।उन्होंने निर्देश दिया है कि मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार कर्मचारियों के मोबाइल नम्बर पर मैसेज के माध्यम से प्राप्त होगी। जिसे नामित अधिकारी/कर्मचारी सम्बन्धित विकास खण्ड को फारवर्ड कर अवगत करायेंगे।खण्ड विकास अधिकारी मैसेज को सम्बन्धित ग्राम सचिव को फारवर्ड करते हुए कार्य आवंटन एवं मस्टर रोल निर्गत की कर्यवाही करेंगे।

उन्होंने उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि इस कार्य में लापरवाही न की जाये तथा नामित अधिकारियों, कर्मचारियों के मोबाइल नम्बर का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराये जिससे कि बेरोजगारों को रोजगार मिल सके।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास