भुवनपति निराला उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार ट्रस्ट के गोरखपुर जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत
राष्ट्र एवं व्यापारी बंधुओं के प्रति लगाव, समर्पण,सेवा भाव को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार ट्रस्ट के केंद्रीय अध्यक्ष डाo सागर शर्मा जी ने गोरखपुर जिला संगठन का भुवनपति निराला "जायसवाल" को गोरखपुर जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है lभुवनपति निराला "जायसवाल" ने क़हा की संगठन के द्वारा बनाए गए योजनाओं काँ अनुसरण पूरी निष्ठा ईमानदारी से करते हुए राष्ट्र वाद व्यापारी हित के आंदोलन को मजबूती के साथ आगे ले जाएँगे lभुवनपति निराला "जायसवाल"के मनोनय पर चैंबर ऑफ कामर्स गोरखपुर के अध्यक्ष संजय सिंघानिया,असरद जमाल,दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दूबे,आलोक चौरसिया,पूर्वांचल उधोग व्यापार मण्डल के महानगर अध्यक्ष मणिनाथ गुप्ता, विशाल गुप्ता,उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मण्डल के गोरखपुर के जिला अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल ने बधाई दी l


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें