चुनाव में विजय और बिहार में एनडीए सरकार बनने पर देवरिया भाजपा में खुशी की लहर

देवरिया,11 नवम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश की देवरिया सदर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी की शानदार जीत तथा बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर बुधवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया ।
पार्टी के जिला मीडिया प्रमुख अम्बिकेश पाण्डेय ने यहां कहा कि कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा कार्यालय पर नवनिर्वाचित विधायक डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी का माला पहना स्वागत किया तथा बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिला बधाई दी ।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये नवनिर्वाचित विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि कल का दिन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिये दोहरी खुशी का दिन था।एक तरफ जहां कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और मेहनत से देवरिया विधानसभा उपचुनाव में जीत मिली वही दूसरी तरफ बिहार में कार्यकर्ताओं के मेहनत से फिर एनडीए की सरकार बन गयी। यह दोनों विजय मोदी,योगी और नीतीश कुमार की सरकार के द्वारा किये गये विकास कार्यो पर जनता की मुहर है।
उन्होंने कहा कि बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को पुनः चुनने के लिए बिहार प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों का आभार व्यक्त करता हूँ। विशेषकर बिहार के युवाओं और महिलाओं को साधुवाद देता हूं। जिन्होंने बिहार में सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को चुनकर एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास