देवरिया जिला जेल में पत्नी की हत्या के आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान

देवरिया, 02 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की देवरिया जिला जेल में बंद पत्नी की हत्या के आरोपी ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जेल सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुशीनगर जिला निवासी बबलू यादव पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में यहां जिला जेल में बंद था। आज दोपहर उसने बैरक संख्या 9 बी के पीछे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद साथी कैदियों के आक्रोश को देखते हुए जेल की सुरक्षा बढ़ा दी है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासनिक तथा पुलिस के आलाधिकारी जेल के अन्दर जाकर जानकारी ले रहे हैं। बबलू यादव बैरक संख्या दो में बंद था। घटना के बाद जेल के अंदर अधिकारियों और कैदियों के बीच बातचीत चल रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सं त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास