देवरिया में अग्निशमन अधिकारी की पत्नी का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
देवरिया,08 नवम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के अग्निशमन अधिकारी की पत्नी का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां कहा कि गाजीपुर जिले के मूल निवासी मुख्य अग्निशमन अधिकारी शंकर शरण राय पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की शाम जब वह ड्यूटी से अपने आवास पर पहुंचे थे कि फाटक बंद होने तथा आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर तरवाजा तोड़वा कर अन्दर गये तो बाथरूम में उनकी पत्नी सरिता राय का शव मिला। शव के गले पर चोट के निशान भी थे ।
घटना की जानकारी के बाद जिलाधिकारी अमित किशोर और पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र अन्य अधिकारियों के अग्निशमन अधिकारी के आवास पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली । शव का पोस्टमार्टम शनिवार की देर रात कराया गया।
बताया जाता है कि मृतका कैंसर बीमारी से पीड़ित थी और उनका इलाज बीएचयू वाराणसी में चल रहा था।
गौरतलब है कि अग्निशमन अधिकारी की पत्नी का संदेहास्पद परिस्थित में मौत के बाद जिला प्रशासन में अफरा तफरी का माहौल देखा जा रहा था।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें