देवरिया में मतगणना की तैयारी पूरी

देवरिया,08 नवम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में दस नवंबर को सदर विधानसभा के उप चुनाव की मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
मतगणना में लगे गणना कार्मिकों को रविवार को यहां जिलाधिकारी अमित किशोर की अध्यक्षता में प्रशिक्षित किया गया। श्री किशोर ने कहा कि मतगणना का कार्य अत्यंत ही संवेदनशील कार्य है, इसे पूरी निष्ठा व पारदर्शिता के साथ संपादित करना होगा। इसके लिए सभी को जो भी जानकारी दी जा रही है, उसे पूरी तरह से अवगत हो ले, गणना के समय जानकारी से ही कार्य में सुगमता होगी तथा अपने कार्य दायित्वों को पूरी पारदर्शिता से मतगणना के दौरान निर्वहन करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि गणना स्थल महाराजा अग्रसेन कॉलेज में 10 नवंबर को सुबह छह बजे सभी कार्मिकों को पहुंचना अनिवार्य होगा। वे अपने साथ दिए गए परिचय पत्र को अवश्य लाएंगे। उन्होंने कहा कि हर राउंड में किस अभ्यर्थी को कितने मत मिले हैं, उसे निर्धारित प्रारूप पर अंकित किया जाना होगा तथा उस पर गणना एजेंटों का भी हस्ताक्षर लेना होगा।
प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, जिला विकास अधिकारी श्रीकृष्ण पांडेय, उपनिदेशक बचत विजय नाथ मिश्रा, प्रशिक्षणकर्ता/मास्टर ट्रेनर निषेश कुमार ने गणना के बारीकियों से अवगत कराया।
सं प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास