दिपोत्सव त्यौहार से सबके जीवन मे भी प्रकाशमय होता है : कमलेश पासवान
बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि दीपावली दिपोत्सव का त्यौहार है इसमे सभी के जीवन मे प्रकाशमय भी होता जिसके कारण नकारात्मक रास्ते समाप्त होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने में सहज होता है । और कहा कि दीपावली का त्यौहार भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। जिसे भारत में बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम ने रावण को पराजित करके और अपना 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे। श्री राम भगवान की आने की खुशी वहां के सभी लोगों ने दिये जलाए थे। मैं देशवासियों और सभी कार्यकर्ताओं को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें