दिसंबर में वडोदरा से केवडिया जुड़ेगा रेल संपर्क से

नयी दिल्ली 02 नवंबर (वार्ता) गुजरात में नर्मदा के किनारे देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की नवनिर्मित विशालकाय प्रतिमा का स्थान केवडिया इस साल के अंत तक रेलसंपर्क से जुड़ जाएगा।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने यहां संवाददाताओं से वर्चुअल संवाद में एक सवाल के जवाब में बताया कि केवडिया से दाभोई तक रेलवे लाइन अगले माह तक बन कर तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि दाभोई से चांदौड तक 18 किलाेमीटर की लाइन का अमान परिवर्तन होना है जबकि चांदौड से केवडिया तक 32 किलोमीटर नई लाइन का काम अंतिम चरण में है।
श्री यादव ने कहा कि दाभोई केवडिया लाइन पूरी होने के बाद वडोदरा से केवडिया के बीच रेलगाड़ी चलायी जाएगी जिससे देशवासी केवडिया में सरदार पटेल की विशालकाय प्रतिमा एवं आसपास के अन्य आकर्षक स्थलों की सैर के लिए ट्रेन से जा सकेंगे।
सचिन
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास