दिव्यांग विवाहिता के साथ खेत मे गैंग रेप की कोशिश…

कुशीनगर
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की दिव्यांग विवाहिता खेतों की तरफ से लौट रही थी। सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवक उसे उठा लिए और सड़क से 150 मीटर दूर ले जाकर खेत मे गैंग रेप की कोशिश की। वापस लौटे युवकों की बाइक स्टार्ट नहीं हुई और धरे गए। पति ने रामकोला थाने में मंगलवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


रामकोला थाना क्षेत्र के एक गाव की एक मूक बधिर विवाहिता सोमवार की शाम करीब 7.30 बजे अपने खेत की तरफ से लौट रही थी। उसी वक़्त उसी गाव के दो युवक बाइक से उधर ही जा रहे थे। विवाहिता से आगे निकले युवक लौट कर आये और सड़क पर बाइक खड़ी कर दिए।


विवाहिता को जबरिया सड़क से करीब 150 मीटर दूर खेत मे लेजाकर दुष्कर्म की कोशिश की। वापस लौटने के बाद युवकों की बाइक स्टार्ट ही नहीं हो रही थी। तबतक पीड़िता आ गई और उधर से गुजर रहे लोगों को इशारे में बताई। इसके बाद दोनों युवक पकड़ लिए गए। मंगलवार को पति ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ केपी सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास