एसडीएम सहजनवा के आदेशानुसार खजनी पुलिस ने लगवाया खड़ंजा
गोरखपुर जनपद के सहजनवां तहसील क्षेत्र खजनी थाना के छपिया में खड़ंजा लगने को लेकर माहौल गर्म रहा । गांव की एक महिला के आपत्ति पर खड़ंजा में लगाना मुश्किल हो चुका था । ग्राम प्रधान ने तहसील से सहयोग लिया । एसडीएम सहजनवा के आदेश पर खजनी थाना को आदेशित हुआ । उसी आदेश के पालन पर खजनी थाना से हल्का इंचार्ज सतीस कुमार ,उपनिरिक्षक
अवधेष उपाध्याय, शेरनी दस्ता सहित पूरी टीम छपिया पहुंची ,और मौके पर खजनी मुख्य मार्ग से गांव में जाने का वाले मार्ग पर खड़ंजा लगाने का कार्य सम्पन्न कराया । हालाकि गांव के एक महिला जबजस्त बिरोध पर उतारू रही ,लेकिन शेरनी दासता के आगे एक न चली । जिससे निःविवाद खड़ंजा का कार्य सम्पन्न हुआ ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें