गांव में आजादी के बाद पहली बार पहुंची बिजली

लखनऊ 12 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के माल इलाके के भदेसरमऊ गांव में आजादी के बाद पहली बार लोगों को जब बिजली के दर्शन हुये तो उनके लिये दीवाली खुशनुमा हो गई ।
घरों में जब लालटेन और ढीबरी की जगह एलईडी बल्ब जब जले तो गांव वालों के चेहरे पर मुस्कान आ गई ।महिलायें ढोलक की थाप पर नांची और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी । गांव के लोगों का कहना था कि बच्चों को अब लालटेन में पढ़ाई नहीं करनी होगी और वे अब बिजली के बल्ब में पढ़ सकेंगे । आजादी के 74 साल बार गांव में बिजली के दर्शन हुये हैं ।
लखनऊ बिजली विभाग के एसडीओ दुर्गेश जायसवाल ने आज कहा कि राज्य सरकार की सौभाग्य योजना के तहत गांव में बुधवार को 27 कनेक्शन दिये गये हैं ।
गांव वालों ने कहा कि इस बार दीवाली में वो अपने घरों को बिजली के झालरों से सजायेंगे। अभी तक तो दीये जलाकर ही दीवाली मनाई जाती रही थी ।
विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास