गगहा इलाके में हुई लूट का खुलासा,दो गिरफ्तार
गोरखपुर, 15 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस ने गगहा इलाके में हुई लूट का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और अन्य सामान बरामद किया।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर गगहा थाना प्रभारी राज प्रकाश सिंह ने पुलिस बल के साथ गरायकोल बन्धे के पास से आज दो बदमाशों महेन्द्र और सुनील उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया । उनके कब्जे से लूट के 20,670 रुपये की नकदी और कुछ जेवरात और मोबाइल,हथियार के अलावा घटना में प्रयुक्त टैम्पो आदि बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है, जिनके विरूद्व गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ के विभिन्न थानों पर चोरी, लूट, डकैती आदि के 14 अभियोग पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि बरामद माल गगहा इलाके में 10/11 नवम्बर की रात ईंट भट्ठे पर हुयी लूट की घटना से संबंधित है। गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
उदय त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें