गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ)

लखनऊ 05 नवम्बर,(वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (यूपीएसएसएफ) के गठन के लिये की जाने वाली सभी औपचारिकताओं को यथाशीघ्र पूर्ण कर इसको मूर्तरूप दिये जाने के निर्देश दिये हैं।
सरकार की कोशिश है कि अगले साल 26 जनवरी की परेड में इस नये बल की टुकड़ी भी भाग ले सके।
अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में गुरूवार को लोक भवन में सम्पन्न एक उच्चस्तरीय बैठक में यह जानकारी दी गयी। बैठक में इस दिशा में अब तक हुई कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा भी की गयी। उल्लेखनीय है कि राज्य के महत्वपूर्ण स्थानों आदि की सुरक्षा व्यवस्था प्रोफेशनल तरीके से सुनिश्चित किये जाने के लिये पृथक से इस सुरक्षा बल के गठन का निर्णय लिया गया था। प्रथम चरण में इस विशेष सुरक्षा बल की पांच वाहनियां गठित की जानी है।
प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास