इटावा मे अक्षम और भ्रष्टाचार मे लिप्त सौ पुलिसजनो पर गिरेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति की गाज
इटावा 08 नबंवर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के इटावा मे 50 साल की उम्र पार कर चुके अक्षम और भ्रष्टाचार मे शामिल पांच पुलिसजनो को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के बाद अब एक सैंकडा पुलिसजनो पर गाज गिरेगी । सभी स्क्रीनिंग कमेटी के रडार पर है ।
इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आज यहां कहा कि सरकार के स्तर पर उन पुलिसजनो के खिलाफ अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्यवाही की जा रही है जो ना केवल अक्षम है बल्कि भ्रष्टाचार के दायरे मे भी आते है ।
तोमर ने कहा कि 5 पुलिसकर्मियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के बाद अब नए सिरे से एक सैकड़ा पुलिसकर्मियों को रडार पर लिया गया है जिनकी कमेटी के जरिए स्क्रीनिंग की जा रही है ।जल्दी इन सभी 100 पुलिसकर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के जरिए सेवा से मुक्ति दे दी जाएगी । यह सब पुलिसकर्मी कहीं ना कहीं कार्य करने में अक्षम तो ही है या फिर उनका आचरण पुलिस नियमावली के अनुसार उचित नहीं है। ऐसे सभी पुलिसकर्मियों को इस दायरे में रखा गया है ।अनिवार्य सेवानिवृत्ति वाली लिस्ट में शामिल इन पुलिस कर्मियों पर कई तरह के भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हैं जिन की विभिन्न स्तर पर गहनता से पड़ताल कराई जा रही है ।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें