जौनपुर में मजहबी कट्टरता को लेकर बड़ी सतर्कता , एलआईयू अलर्ट

जौनपुर 01 नवंबर (वार्ता) मजहबी कट्टरता पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रो की टिप्पणी को लेकर अलीगढ़ और देवबंद में हुए विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है और इसी क्रम में जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है ।
पुलिस महानिदेशक हितेष चन्द्र अवस्थी का फरमान आते ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने स्थानीय अभिसूचना इकाई ( एलआईयू ) को चौकन्ना कर दिया है । सभी थानेदारों को भी इलाकों में भी ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर नजर रखने की हिदायत दी गई है ।
प्रतिबंधित होने से पहले तक जिले में कभी सिमी जैसे कट्टरपंधी संगठन ने गहरी जड़ें जमा ली थी। श्रमजीवी एक्सप्रेस में बम विस्फोट के बाद जिला वैसे भी आतंकवादी नजरिए से काफी संवेदनशील फेहरिस्त में शुमार हो चुका है। राज्य पुलिस मुख्यालय से आदेश के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने जिले में एलआइयू को हिदायत दी है कि कहीं भी भीड़ जुटने न पाए। बाजारों व धार्मिक स्थलों खासतौर पर सतर्कता बरती जाए। कोविड-19 के संक्रमण के खतरे और मल्हनी विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन को सरकार पहले से ही किसी भी स्थिति से निबटने के लिए तैयार रहने को कह चुकी है।
एलआइयू को चौबीसों घंटे मुस्तैद रहकर मजहब के नाम पर भीड़ जुटाने वाले तत्वों की पल-पल की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और प्रभावी कार्रवाई के लिए समय रहते उच्चाधिकारियों व संबंधित थानों को इनपुट देने के सख्त निर्देश दिए हैं।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास