जेड ब्लैक ने उतारा गाय के गोबर से बना गौवेद सांब्रानी कप

नयी दिल्ली 09 नवंबर (वार्ता) जेड ब्लैक के ब्रांड नाम से अगरबत्ती की सबसे बड़ी निर्माता एवं निर्यातक कंपनी
मैसूर दीप परफ्यूमरी हाउस (एमडीपीएच) ग्रुप ने इस दिवाली पर ऑर्गेनिक गौवेद सांब्रानी कप के नाम से ईको फ्रेंडली उत्पाद बाजार में उतारे हैं।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि देश में गोवंश के संरक्षण की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम होगा। जेड ब्लैक ने गाय के गोबर आदि से उत्पाद बनाकर उन्हें संरक्षण देने के लिए गौवेद के नाम से पहल की है। कंपनी इस पहल के तहत सुनिश्चित कर रही है कि गोवंश पालकों को गाय की देखभाल के लिए पर्याप्त पैसा मिल सके। इस दिवाली पर गौवेद सांब्रानी कप जलाकर हम गायों एवं इस क्षेत्र में काम कर रहे अकुशल कामगारों को समर्थन दे सकते हैं।
एमडीपीएच के निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा कि गौवेद सांब्रानी कप को गाय के गोबर से तैयार किया गया है। भारत में गाय को हमेशा से मां की तरह पूजा जाता है और गाय के गोबर में कई खूबियां होती हैं। गौवेद सांब्रानी कप में गाय के गोबर एवं अन्य जड़ी-बूटियों की सभी स्वास्थ्य और आध्यात्मिक खूबियां समाहित हैं। गौवेद सांब्रानी कप जलाने से न केवल आसपास का वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि एक सकारात्मकता का भी संचार होता है।’
शेखर
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास