जिम्मेदार अधिकारी  कब तक जनता को दिलाएंगे  किराए के नाम पर लूट से निजात

खजनी,जैतपुर,भटौली,बांसगांव,सहजनवां, गोरखपुर से चलने वाले ऑटो रिक्शा (टेम्पो) चालक अभी भी लॉक डाऊन की तरह  यात्रियों से मनमानी किराया वसूल रहे है।लॉकडाउन के समय ऑटो चालकों ने अपने ऑटो रिक्शा पर तीन सवारी बैठाते थे उस समय प्रति सवारी का पचास रुपया भाड़ा था लेकिन लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी स्थिति यही है । 
दूरी अलग अलग पर भाड़ा सामान-
चाहे खजनी से गोरखपुर दूरी लगभग 18 किलोमीटर,खजनी से माल्हपार दूरी लगभग 13 किलोमीटर, खजनी से बांसगांव दूरी लगभग 15 किलोमीटर, उनवल से गोरखपुर की दूरी लगभग 15 किलोमीटर । हर जगह का भाड़ा लगभग  50 (पचास)रुपया,अगर यात्री परिचित हैं तो 10-5 रु कम ,जैतपुर से गोरखपुर की दूरी 12 किमी व जैतपुर से सहजनवां 9 किमी की दूरी है इन दोनों जगह का टेम्पो भाड़ा 30 रुपया है।
आम लोगो का कहना है कि- लॉकडाउन के दौरान पचास रुपया किराया देते थे उस समय ऑटो में तीन सवारी बैठती थी जबकी अब लॉकडाउन खत्म होने के बाद टेम्पो वाले 6 से 7 और सवारी अधिक मिली तो 9 से 10 सवारी भी बैठाते हैं तब (फिर)भी पचास रुपया भाड़ा देना पड़ रहा है। अगर इसका विरोध करते है तो ऑटो चालक यूनियन बना हमसे गाली गलौज करने लगते है।देखा जाए तो यह एक आदमी का पिड़ा नहीं है यह लगभग सभी यात्रियों का पीड़ा है।जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।जिसको लेकर आमजन व यात्रियों में भारी रोष व्याप्त है। वही इतना होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए है। 


वही टेम्पो चालक नाम न छापने के शर्त पर बताया कि हम लोग लोन पर टेम्पो लिए है पूरे लॉक डाऊन परिवार का भोजन चलना मुश्किल था,टेम्पो की क़िस्त भी ठीक से नही जमा हो पाई,हम सभी का कर्ज से बुरा हाल है,कोरोना के डर से सवारी पहले की तरह नही मिलती,ऊपर से पुलिस की चिल्ल पो अलग,कोरोना के भय से हम सब खुद 3 से 4 सवारी से अधिक नही बैठाते हम लोग वाजिब भाड़ा ही लेते है।
अधिकारियों का बयानएसपी ट्रैफिक आशुतोष शुक्ला* ने बताया अगर हम कुछ शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उक्त विषय में क्षेत्राधिकारी खजनी योगेंद्र किशन नारायण से पूछने पर उन्होंने बताया अगर टेम्पो वाले अधिक किराया लेते हैं और सवारी अधिक बैठाते हैं तो उनके खिलाफ 188 के तहत कार्रवाई कर ऑटो चालान कर दिया जाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास