माइलो द मंगूज सीरीज की किताबों का अनावरण
नयी दिल्ली 02 नवंबर (वार्ता) कोरोना के कारण लॉकडाउन की वजह से महीनों तक घरों में रहने को मजबूर बच्चे भी अब न्यू नॉर्मल की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में बच्चे नई दिनचर्या, पढ़ाई करने, सामाजिक होने, खेलने के लिए नए तरीकों को अपना रहे हैं और स्वयं को व्यस्त रख रहे हैं।
बच्चों में रहे इन बदलावों को मज़ेदार और आसान बनाने के लिए नवनीत एजुकेशन लिमिटेड की बाल बुक इकाई ने माइलो द मंगूज सीरीज के तहत दो नई किताबों का अनावरण करने की घोषणा की है। इन किताबों के शीर्षक टिल वी हग अगेन और माइलो डिस्कवर्स द रियल सुपर हीरो हैं।
कंपनी के प्रबंध निदेशक शैलेन्द्र गाला ने नई पुस्तकों के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए आज कहा“ “हमने नवनीत में न्यू नॉर्मल में ढलना आसान बनाने के लिए विभिन्न परियोजनाएं शुरू की हैं। माइलो श्रृंखला में नई पुस्तकों को लॉन्च करना बच्चों को उनके जीवन में अचानक बदलावों को स्वीकार करने में मदद करने के कई प्रयासों में से एक है। सभी को यह पता है कि सचित्र बुक बच्चों को तेजी से सीखने में मदद करती हैं और हमने उन्हें न्यू नॉर्मल के मानदंडों को सिखाने के लिए उसी तकनीक का इस्तेमाल किया है।”
शेखर
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें