मौसम विभाग की बड़ी चेतावानी,आने वाला एक सप्ताह पड़ेगा भारी

उत्तर प्रदेश में ठंड का असर आने वाले दिनों में और बढ़ेगा।मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार अगले एक हफते में प्रदेश में दिन व रात के तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी। पूर्वांचल के मुकाबले पश्चिमी यूपी में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है।मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि इन दिनों औसतन रात का तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच और दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा है।फिलहाल राज्य में धुंध और कोहरे के आसार नहीं हैं।आसमान साफ रहेगा, दिन में चमकती गुनगुनी धूप बनी रहेगी।मंगलवार को लखनऊ और आसपास के इलाके में रात में हल्की ठंड रही।दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सोमवार की रात को पारा 13 डिग्री के आसपास रहा, यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा।अब लोगों ने हाफ स्वेटर, सदरी, शाल निकाल लिए हैं।घरों में अब कंबल, रजाई निकालने का सिलसिला शुरू हो गया है।बीती रात प्रदेश में सबसे ठंड स्थान मुजफ्फरनगर रहा जहां पारा 8.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।कानपुर, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज, मुरादाबाद, आगरा मंडलों में रात का तापमान सामान्य से कम रिकार्ड किया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास