न्यायिक अधिकारियों के तबादले की नई सूची जारी

प्रयागराज, 5 अक्टूबर (वार्ता) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जिजा जज स्तर के न्यायिक अधिकारियों के तबादले की दो दिन पूर्व जारी सूची में संशोधन करते हुए मेरठ, आगरा, बनारस सहित कई जिला जजों के स्थानांतरण निरस्त कर दिए हैं। इसकी जगह नई सूची जारी की गई है।
महानिबंधक द्वारा तीन नवंबर को जारी अधिसूचना के तहत पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास चवन प्रकाश को जिला जज मथुरा के पद पर, जिला जज मथुरा सुधारानी ठाकुर को जिला जज लखीमपुर खीरी के पद पर, जिला जज वाराणसी उमेश चंद्र शर्मा को जिला जज मेरठ और नलिन कुमार को मेरठ से वाराणसी जिला जज के पद पर, मयंक कुमार जैन को जिला जज आगरा के पद से जिला जज कानपुर नगर के पद पर और अशोक कुमार सिंह तृतीय को कानपुर नगर से फर्रुखाबाद के जिला जज पद पर स्थानांतरित किया गया था। इस स्थानांतरण आदेश को निरस्त कर दिया गया है।
महा‌निबंधक द्वारा बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना के तहत जिला जज मेरठ नलिन कुमार श्रीवास्तव अब मेरठ के जिला जज होंगे जबकि आगरा के जिला जज मयंक कुमार जैन को मेरठ का जिला जज बनाया गया है। इसी प्रकार से पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट गौतम बुद्ध नगर मुकेश मिश्रा को लखीमपुर खीरी के जिला जज पद पर ‌भेजा गया है।
सं प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास