फर्रूखाबाद में महिला से अभद्रता के आरोप में सपा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

फर्रूखाबाद, 02 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद के शमसाबाद थाना पुलिस ने असलाहो की दम पर एक महिला को जान से मारने तथा उसके साथ अभद्रता करने के आरोप में सोमवार को समाजवादी पार्टी(सपा) के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शमसाबाद क्षेत्र के मोहल्ला कोटला निवासी महिला सितारा बेगम ने रविवार रात में थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद तथा उसके समर्थकों ने घर के भीतर से रास्ता न देने के बाद उसके मुंह में पिस्टल रखा और जान से मारने का प्रयास किया। उसके साथ अभद्रता की।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला की तहरीर पर सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी के विरूद्ध धारा 147, 148, 149, 307, 323, 354, 452, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमें में नदीम अहमद फारूकी, शमीम, रजी, रवि, मेराज, धर्मेन्द्र नदीम का पीआरडी गार्ड व दो अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया।
पुलिस ने बताया कि असलाहों की दम पर महिला को जान से मारने के प्रयास तथा अभद्नता करने के आरोप में सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी को गिरफ्तार कर फतेहगढ़ न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जिला जज ने जमानत के प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को सुनवाई सुनिश्चित की है।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास