प्रयागराज में डोनाल्ड ट्रंप की दोबारा जीत के लिए हवन पूजा
प्रयागराज,04 नवम्बर (वार्ता) डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में दोबारा जीत के लिए उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में बुधवार को हवन पूजन किया गया।
योगगुरु स्वामी आनंद गिरि के नेतृत्व में यज्ञकुंड में आहुतियां डाली गईं। वैदिक ब्राह्मणों के साथ हवन करके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए हनुमतलला से कामना की गई। स्वामी आनंद गिरि ने कहा कि दुनिया से आतंकवाद का खात्मा करने एवं मानवता की जीत के लिए ट्रंप का जीतना जरूरी है।
अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव मैदान में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बिडेन ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प हैं। मतगणना का जारी है।
योगगुरु स्वामी आनंद गिरि ने कहा कि ट्रंप के जीतने से आतंकवाद और कट्टरपंथ के खिलाफ मुहिम तेजी से आगे बढ़ेगी। साथ ही भारत और अमेरिका के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। अमेरिका का साथ मिलने पर भारत का विकास तेजी से होगा। उन्होने इससे पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की जीत के लिए हवन अनुष्ठान किया था और उन्हे अमेरिका के राष्ट्रपति के पद पर जीत हासिल हुई थी। ठीक उसी प्रकार अब ट्रंप के लिए अनुष्ठान किया है।
दिनेश विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें