रेल डिब्बा कारखाना में निर्मित पहली एसी लगेज पावर कार को हरी झंडी

रायबरेली 06 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्थित रेल डिब्बा कारखाना ने विकास के नये आयाम स्थापित करने की श्रृृंखला में शुक्रवार को आज एक और नया अध्याय जोड़ दिया है जबकि एमसीएफ में विनिर्मित प्रथम वातानुकूलित लगेज पावर कार (एलएसएलआरडीएसी) को महाप्रबंधक विनय मोहन श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस कोच में विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का समावेष किया गया है जिसमें 750 केवीए डीजल जनरेटर स्थापित किया गया है। साथ ही साथ कोच में दिव्यांगजनों की सहूलियत के लिए विशेष ध्यान रखा गया है जिसमें छह दिव्यांगजनों एवं एक ट्रेन मैनेजर के बैठने की व्यवस्था है जो पूर्णतः वातानुकूलित है।
दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल एक शौचालय की भी व्यवस्था की गयी है। इस कोच में अधिकतम वाणिज्यिक उपयोग का भी ध्यान रखा गया है जिसमें चार टन सामान ले जाने की क्षमता है जो स्वचलित अग्निशमन प्रणाली से सुसज्जित है ।
प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास