साइकिल से घर घर जाकर फीडबैक ले रहे है ऊर्जा मंत्री

लखनऊ 04 नवंबर (वार्ता) एयरकंडीनशन कमरों में बैठ कर विभागीय समीक्षा की औपचारिकता निभाने की परंपरा के विपरीत उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा इन दिनो साइकिल से दफ्तर जाकर जहां पर्यावरण संरक्षण और अच्छे स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं वहीं उपभोक्ताओं के घर घर जाकर सस्ती बिजली के लिये समय से बिल के भुगतान की अपील भी कर रहे हैं।
इसी कड़ी में श्री शर्मा ने बुधवार को बंग्ला बाजार एवं आशियाना स्थित बिजली घर का निरीक्षण किया और दोनों ही उपकेंद्रों के अधीन क्षेत्रो में जाकर लोगों से फीडबैक लिया। बकायेदार उपभोक्ताओं को नियमित समय पर बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया। कई उपभोक्ताओं ने मौके पर बिल भी जमा किया और उन्हें मोबाईल वैन से तत्काल रसीद भी दी गई।
उन्होंने कहा “ पिछले महीने में ऊर्जा विभाग व विजिलेंस विंग के संयुक्त डोर नॉक अभियान से 1302 करोड़ रुपये का राजस्व विभाग को मिला है। बिजली काटना कोई विकल्प नहीं है। हमने व्यवस्था कर रखी है कि बड़े बकायेदार उपभोक्ता चार किस्तों में मौजूदा बिल के साथ बकाए की किस्तें जमा कर सकता है। ”
श्री शर्मा ने कहा कि उपभोक्ता समय से बिल जमा करेंगे तो बिजली विभाग का घाटा भी कम होगा। इसके साथ ही उन्हें सस्ती बिजली बिना किसी बाधा के मिलेगी।
दोनों ही उपकेंद्रों पर निरीक्षण के दौरान निर्देशों के बावजूद सुधार न होने पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की। ऊर्जा मंत्री ने प्रबंध निदेशक को उपकेंद्रों का ऑडिट करने के निर्देश भी दिए। उन्होने दोनों ही उपकेंद्रों के अधीन क्षेत्रों में साइकिल से निरीक्षण भी किया। यहां उपभोक्ताओं से मिलकर बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर फीडबैक भी लिया। बिजली संबंधी समस्याओं के लिए 1912 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास