संदिग्ध हालात में 17वीं मंजिल से गिरकर मां-बेटे की मौत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक महिला और दो साल के बच्चे की 17वें फ्लोर से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ईको विलेज सोसाइटी में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बी-2 टावर के 17वें फ्लोर से गिरकर एक महिला और उसके दो साल के बच्चे की मौत हो गई।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। हादसे का कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है। पुलिस महिला के परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें