सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे *"मिशन शक्ति अभियान" का आयोजन किया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाेरखपुर के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर थाना कोतवाली पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे "मिशन शक्ति अभियान" के अंतर्गत बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को उनकी सुरक्षा संबंधी जानकारियां देते हुए उन्हें अपने बचाव के तरीके भी बताए गए साथ ही साथ सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रहे हैं उनके बारे में भी महिलाओं को अवगत कराया गया। महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 181, 108, 102 आदि के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। सभी घर में बच्चियों को बराबर अधिकार एवं सम्मान मिल तथा उन्हें लड़कों के बराबर ही आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास