शाह ने कोविड के दौरान मीडिया के योगदान की सराहना की

नयी दिल्ली 16 नवम्बर (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोविड महामारी के दौरान लोगों को जागरूक बनाने में मीडिया के योगदान की सराहना करते हुए आज कहा कि सरकार प्रेस की स्वतंत्रता के प्रति वचनबद्ध है और प्रेस को दबाने वालों का मजबूती से विरोध करती है।श्री शाह ने अपने टि्वट संदेश में कहा , “ राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बधाई। हमारा मीडिया हमारे महान राष्ट्र की नींव मजबूत बनाने की दिशा में बिना थके काम कर रहा है। मोदी सरकार प्रेस की स्वतंत्रता के प्रति वचनबद्ध है और प्रेस को दबाने वालों का मजबूती से विरोध करती है। कोविड महामारी के दौरान लोगों को जागरूक बनाने में मीडिया के योगदान की मैं सराहना करता हूं। ”उल्लेखनीय है कि चार जुलाई 1966 को भारत में प्रेस परिषद की स्थापना की गई थी, जिसने 16 नवम्बर, 1966 से विधिवत कार्य शुरू किया था। तभी से 16 नवम्बर को 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

संजीव

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास