शौच करने जा रही किशोरी से छेड़छाड़
देवरिया,15 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में शौच करने जा रही किशोरी से शनिवार की शाम तीन लोगों ने छेड़छाड़ कर उसका वीडियो बनाने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी शाम शौच करने जा रही थी कि इसी बीच तीन लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत कर उसका वीडियो बनाने का भी प्रयास किये। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि जब वह खेत की तरफ गई तो तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और एक युवक वीडियो बनाने लगा, जबकि दो लोग उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत करने लगे।किशोरी के शोर करने पर आरोपी फरार हो गए।
इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने कहा है कि पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।
सं प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें