शिक्षक बने 22 कांस्टेबल कार्यमुक्त

कुशीनगर 01 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में खाकी की नौकरी छोड़कर शिक्षक बनने का अरमान रखने वाले सभी 22 कांस्टेबल की अर्जी स्वीकार कर ली गई है।
पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को इन सभी को कार्यमुक्त कर दिया। इनके अलावा एक महिला कांस्टेबल ने भी कार्यमुक्ति के लिए आवेदन किया है।
सहायक अध्यापक भर्ती में 31222 पदों को भरने के लिए काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले जिले के 22 कांस्टेबल का चयन भी हो गया है। इसके बाद से ही यह सभी कांस्टेबल खाकी की नौकरी छोड़कर शिक्षक बनने के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार कर लिए थे। इन कांस्टेबल ने एसपी कार्यालय में कार्य मुक्ति के लिए आवेदन किया क्योंकि कांस्टेबल से अधिक वेतन शिक्षक का है और इसकी अपेक्षा अधिक सम्मान भी। एसपी ने आवेदन को स्वीकार करते हुए इन सभी कांस्टेबल को शनिवार को कार्यमुक्त कर दिया।
एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन करने वाले सभी कांस्टेबल को कार्यमुक्त कर दिया गया है। इनके अलावा एक महिला कांस्टेबल ने भी कार्यमुक्ति के लिए आवेदन किया था। उसने बीपीएड किया है और फिजिकल ट्रेनर के रूप में चयन हो गया है। उसे भी कार्यमुक्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कार्यमुक्ति वाले कांस्टेबल के लिए पुलिस की नौकरी में पुन: वापसी का अवसर खुला रहता है।
सं प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास