तीन दिवसीय दौरे पर नेपाल पहुंचे आर्मी चीफ जनरल नरवणे, पीएम ओली से भी करेंगे मुलाकात

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर नेपाल पहुंच गए। इस दौरे पर आर्मी चीफ जनरल नरवणे को नेपाल सेना के जनरल की उपाधि से नवाजा जाएगा। इस दौरे के दूसरे दिन आर्मी चीफ की नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली से भी मुलाकात होगी। नरवणे की यात्रा का प्रमुख उद्देश्य दोनों देशों के बीच सीमा विवाद से उपजे तनाव की पृष्ठभूमि में संबंधों में पुनः सामंजस्य स्थापित करना है। जनरल नरवणे नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा के नियंत्रण पर नेपाल की यात्रा कर रहे हैं। भारतीय दूतावास के प्रवक्ता नवीन कुमार ने कहा कि जनरल नरवणे की यात्रा दोनों देशों की सेनाओं के बीच मित्रता के लंबे समय से जारी और परंपरागत बंधन को और गहरा करेगी। नरवणे एक अस्पताल के लिए एक एंबुलेंस और चिकित्सा उपकरण भेंट करेंगे, अस्पताल का संचालन नेपाली सेना करेगी। नेपाल की सेना के सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना प्रमुख गुरुवार सुबह सेना के पवेलियन में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास