ठकईजपार के युवाओं ने कच्ची नाली बना दिखाया जिम्मेदार लोगों को आईना कहा इसका हिसाब चुनाव के वक्त होगा

उनवल-उनवल नगरपंचायत वार्ड नं 7 का टोला ठकईजपार  के लोगो मे जनप्रतिनिधियों और वहा के अधिकारियों के प्रति भारी रोष है वहा के लोगो ने बताया कि नगरपंचायत द्वारा चंद आवास और शौचालय छोड़ एक भी विकास कार्य नही हुआ जिसकी वजह से पूर्व में निर्मित आधे अधूरे छतिग्रस्त रास्ते व नालियो से ना तो पानी निकलता है ना ही इस रास्तो से कोई चार पहिया गुजर सकता है ।जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदार अधिकारियों की बर्षो गणेश परिक्रमा के बावजूद आजतक स्थिति जस की तस नरकीय बनी हुई है।
 ऐसे में वहा के स्थानीय लोगो ने जिम्मेदार लोगों द्वारा उपेक्षित हो जल जमाव की समस्या से निजात पाने के लिए थक हार कर स्वंय ही नाली खोद श्रम दान किया साथ ही कहा कि हम सबकी पूछ सिर्फ वोट के समय ही होती है हम गरीबो का दर्द कोई नही सुनता।इस टोले पर ना तो जलनिकासी के लिए नाली,और ना ही सुविधाजन सड़क,ना विजली का पोल व अन्य सभी बुनियादी सुविधाएं नदारत। यहा की भौगोलिक स्थिति देख यह कहना पड़ता है कि आखिर यहा के लोगो के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार क्यू होता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास