उप्र में पीएसी के प्रोन्नत हेड कांस्टेबिलों को कल योगी प्रदान करेंगे आदेश पत्र
लखनऊ, 12 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 13 नवम्बर को अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में पीएसी में हेड कांस्टेबिल पद पर प्रोन्नत किए गए कांस्टेबिलों को प्रोन्नति आदेश प्रदान करेंगे।
यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर कल शुक्रवार को पीएसी के 5,042 कांस्टेबिल की हेड कांस्टेबिल पद पर प्रोन्नति से सम्बन्धित एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा हेड कांस्टेबिल पद पर प्रोन्नत 05 कांस्टेबिल को प्रतीक स्वरूप प्रोन्नति आदेश प्रदान किया जाएगा।
त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें