उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर उपचुनाव का प्रचार थमा
लखनऊ 01 नवम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर तीन नवम्बर को होने वाले मतदानके लिये आज शाम छह बजे प्रचार समाप्त हो गया ।
अमरोहा की नौगवां सादात,बुलंदशहर,फिरोजाबाद की टुंडला,उन्नाव की बांगरमऊ,कानपुर की घाटमपुर,देवरिया और जौनपुर की मल्हनी सीट पर मंगलवार को मतदान होगा ।इनमें छह सीटें भारतीय जनता पार्टी के पास तथा एक मल्हनी सीट समाजवादी पार्टी के पास थी । प्रत्याशी अब घर घर जाकर प्रचार कर रहे हैं ।वोटों की गिनती दस नवम्बर को होगी ।
इन जिलों में 48 घंटे पहले शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं ।
सोमवार को पुलिस बल और पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जायेगा ।
विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें