उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा ने पिछला प्रदर्शन दोहराया

लखनऊ 10 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में सात सीटों पर अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराते हुये सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने कब्जे वाली सभी छह सीटों पर विजय पताका लहरायी वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) ने एकमात्र जौनपुर की मल्हनी सीट पर कब्जा बरकरार रखा है।

भाजपा को उन्नाव की बांगरमऊ,कानपुर की घाटमपुर,फिरोजाबाद की टूंडला,देवरिया,बुलंदशहर और अमरोहा की नौगावां सादात पर जीत मिली है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन सभी सीटों पर जीत का परचम लहराया था। इसी प्रकार जौनपुर की मल्हनी सीट पर शुरूआती दौर में पिछड़ने के बाद सपा ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली जो जीत का कारक बनी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा को मिली जीत का श्रेय सरकार और संगठन के टीम वर्क को दिया। उन्होने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के बावजूद सरकार द्वारा जनता को बचाने के लिये किये गये प्रयासों या फिर संगठन ही सेवा है के भाव के संकल्प के साथ प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर जो प्रदर्शन किया है। आज उसका परिणाम सात सीटो पर हुये उपचुनाव के परिणाम के तौर पर सामने आया है।

उन्होने कहा “ इसके लिये प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,मंत्री सुनील बंसल,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा दिनेश शर्मा समेत पूरी टीम बधाई की पात्र है जिन्होने टीम भावना के साथ 2017 के प्रदर्शन को दोहराने में सफलता हासिल की है।

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुनाव जीतने के लिये षड़यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपनी अंहकारी एकाधिकारवादी राजनीति से देश में लोकतंत्र को भी कमजोर करने में लगी है।

प्रदीप

जारी वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास