या दूज मनाने अपने मायके जा रही महिला व दो बच्चों की मार्ग दुर्घटना में मौत
कुशीनगर के जटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रही के समीप तेज रफ्तार से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक को ठोकर मार दिया. जिससे दो मासूम बच्चों सहित एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक चला रहा महिला का भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक महिला सोमवार की देर शाम भैया दूज के मौके पर अपने मायके जटहाँ बाजार आ रही थी.मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जटहाँ बाजार थाना क्षेत्र के जटहाँ बाजार निवासी राजेन्द्र मोदनवाल की शादी शुदा पुत्री शोभा उम्र 32 वर्ष अपने दो बच्चों के साथ अपने भाई के बाइक द्वारा मायके आ रही थी. देर शाम करीब साढ़े पाँच बजे उसकी बाइक को पडरही पुलिया के पास जटहाँ बाजार की तरफ से जा रही बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने ठोकर मार दिया.ठोकर लगने से शोभा मोदनवाल व उसके दोनों बच्चों अनमोल 6 वर्ष व बच्ची गुनगुन उम्र 2 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही मृतक के मायके वाले मौके पर पहुँच गये और बेसुध हो सड़क पर गिर पड़े वहीं रोने और चिल्लाने लगे. इसी बीच किसी ने घटना की सूचना थाने की पुलिस को दे दी जिसके बाद मुकामी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया.बताया जा रहा कि मृतक महिला शोभा की शादी बोदरवार में हुई थी जिसके पति की भी मृत्यु दो वर्ष पूर्व हो चुकी है. अब न शोभा जीवित रही और ना ही उनके दो मासूम बच्चे. इस घटना ने परिवार के वंश को ही मिटा दिया वहीं दूसरी तरफ इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने जटहाँ नेबुआ मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है. ग्रामीण बिहार के तरफ से आ रही सफेद बालू के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार को रोकने की मांग कर रहे हैं. हालांकि मौके पर पड़रौना कोतवाली व जटहाँ थाने की पुलिस लोगों को बनाने में लगी है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें