यूपी के कई क्षेत्रों में बारिश,ओलावृष्टि

लखनऊ 16 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार शाम से हो रही वर्षा से आसमान में छायी धूल और धुंध छंट गयी है और लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है वहीं कुछ एक स्थानो पर हुयी ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।
मथुरा,अलीगढ़,इटावा,फिरोजाबाद,कन्नौज,कानपुर,उन्नाव और लखनऊ समेत कई क्षेत्रों में गरज चमक के साथ वर्षा हुयी। इस दौरान मथुरा समेत कुछ एक स्थानो पर ओलावृष्टि भी हुयी। तेज रफ्तार हवाओं के साथ हुयी बारिश से कई पेड़ गिर पड़े जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी।
बिजली गुल होने से सोमवार सुबह कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हुयी और लोगों को पानी के लिये तरसना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में अचानक हुआ बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हुआ है। वर्षा के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार दर्ज किया जा रहा है। फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले महीन धूल और मिट्टी के कण वर्षा के पानी में घुल मिल गये।
बेमौसम वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने से साग सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है जिसका असर जल्द ही बाजार में दिखने की संभावना है।
प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास