रिश्वत लेते हुए बिजली विभाग का जे0ई0 गिरफ्तार
बस्ती 17 दिसम्बर (वार्ता), उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक शाखा :एन्टीक्रप्शन: टीम ने आज रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया ।
वृहस्पतिवार को एन्टीक्रप्शन के इन्सपेक्टर रामधारी मिश्रा ने कहा कि शिकायत मिली थी कि विद्युत कनेक्शन के लिए जे0ई0 द्वारा 10 हजार रूपया रिश्वत की मांग की गई है ।जे0ई0 अभिषेक ओझा को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है ।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें