गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को पीआरवी 0321 मेडिकल कॉलेज पहुंचा कर बचाया जान

पवन गुप्ता


 

गोरखपुर। देर रात पल्सर सवार दो व्यक्ति दूर्विजय यादव पुत्र रामलक्षन यादव  -डेरी कॉलोनी असुरन थाना शाहपुर गोरखपुर।व मदन यादव पुत्र स्वर्गीय दयानंद यादव पता-असुरन चौक थाना- शाहपुर  डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से  घायल हो गये  0321 पीआरवी ने पहुंचाया अस्पताल। मंगलवार को देर रात 11:34 बजे रात्रि को पीआरवी 0321 के कर्मचारीगणउ नि  कृपाशंकर मिश्र का यशपाल यादव चालक - प्रेमनारायन यादव अपने लोकेशन प्वाइंट राप्तिनगर चौराहे पर खड़ी थी, तभी अचानक मेडिकल कालेज की तरफ से आ रहे एक पल्सर बाइक से  सवार दो व्यक्ति निर्माणाधीन फोरलेन पुलिया के डिवाइडर में सीधी टक्कर मारकर बेहोश हो गए जिसमें एक का सर ज्यादा फटे गया था  पीआरवी 0321 के कर्मचारियों द्वारा  हादसा देख तत्काल कंट्रोल रूम गोरखपुर को अवगत कराते हुए दोनों घायलो को मेडिकल कालेज  में भर्ती करा कर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचाया उनके परिजनों को सूचित कर मेडिकल कालेज बुलाया गया परिजनों द्वारा पीआरवी कर्मियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई, और टूटी हुई पल्सर बाइक को शाहपुर थाने की फोर्स को सौप दिया अगर पीआरबी 0321 उक्त घटना के नजदीक मौजूद नहीं रहती तो दोनों घायल व्यक्तियों को बचाना मुश्किल रहता क्योंकि एक व्यक्ति डिवाइडर से टकराकर 20 मीटर आगे जाकर बेहोशी के हालत में गिरा था जिसे गंभीर चोटें आई है।

टिप्पणियाँ