ईडी ने जब्त की फारूख अब्दुल्ला की 11.86 करोड़ की संपत्ति


 

नयी दिलली 19 दिसंबर(वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्य मंत्री फारूख अब्दुल्ला के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुये धनशोधन के एक मामले में उनकी 11.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी ने आज यहां यह जानकारी देते हुये कहा कि जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ के कोष के शोधन के एक मामले में पीएमएलए के तहत यह कार्रवाई की गयी है। इसके तहत जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री के राज्य में स्थित तीन आवसीय भवन, श्रीनगर में स्थित एक व्यावसायिक भवन और राज्य में चार भूमि जब्त की गयी है जो कुल 11.86 करोड़ रुपये मूल्य के हैं।


शेखर

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास