15 से खुलेगा बरहज रेल आरक्षण केंद्र

  पवन गुप्ता 


 देवरिया:  जिले के बरहज बाजार रेलवे स्टेशन पर बंद पड़े रेलवे आरक्षण केंद्र को पुनः खोलने की तैयारी रेल प्रशासन ने शुरू कर दी है सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आगामी 15 दिसंबर से आरक्षण केंद्र से लोगो को टिकट मिलना शुरू हो जाएगा। उक्त जानकारी रेल परामर्श दात्री समिति के सदस्य अमरेन्द्र गुप्त ने बताया कि कोविड 19 के कारण 25 मार्च से लॉक डाउन के समय से ही आरक्षण केंद्र को रेलवे ने बन्द कर दिया था लॉक डाउन खुलने व अन्य स्टेशनों के आरक्षण खुल भी गए परंतु बरहज स्टेशन पर लगे पीआरएस नहीं खुल सका, बांसगांव सांसद कमलेश पासवान व मेरे द्वारा रेल मंत्रालय को यात्रियों को हो रही कठिनाइयों के संदर्भ में अवगत कराया गया था जिसके क्रम में डीआरएम वाराणसी ने आरक्षण केंद्र खोलने का आदेश जारी किया । वही मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल अशोक कुमार ने कहा कि बरहज बाजार के रेल आरक्षण केंद्र के संचालन के लिए आरक्षण केंद्र के सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है रेलवे बोर्ड से लिंक मिलते ही आगामी 15 दिसंबर से संचालन शुरू हो जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास